Girl in a jacket
HomePunjabPunjab News: लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया...

Punjab News: लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पिछले कुछ दिन पहले अमृतसर के वेरका इलाके में एक घर में तीन लुटेरों की ओर से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। लेकिन घर में मौजूद महिला ने लुटेरों का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया था। जिस कारण लुटेरों को वहां से खाली हाथ भागना पड़ा था। जिसका एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ था। जिसकों लेकर सभी महिला की तारीफ कर रहे है।

इसी मामले को लेकर आज आल इंडिया ह्यूमन राइट एंटी क्राइम विंग की ओर से महिला की बहादुरी को देखते उन्हें सम्मानित किया गया है। संस्था ने महिला के घर पहुंच कर वीर चक्र और बाबा दीप सिंह जी की तस्वीर सौंपकर उन्हें सम्मानित किया। आल इंडिया ह्यूमन राइट एंटी विंग के नेता ने कहा कि वेरका इलाके में तीन बदमाशों का एक ओरत ने बहादुरी के साथ मुकाबला किया गया था। जिसकों लेकर हमारी संस्था ने महिला को सम्मानित किया है। महिला मनप्रीत कौर ने संस्था का धन्यवाद करते दूसरी महिलाओं को बिना डर के हर मुसीबत का डटकर सामना करने की अपील की। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रही है।

बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -