Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: महिला ने की क्रूरता की हदें पार, कुत्ते को डंडों...

Punjab News: महिला ने की क्रूरता की हदें पार, कुत्ते को डंडों से पीटकर किया अधमरा, FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के काकोवाल इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेजुबान और बेसहारा कुत्ते पर इस कहर ढाया गया। इस घटना में कुत्ते की जान पर बन आई। दरअसल, महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए डंडों से पीट-पीटकर कुत्ते को अधमरा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पशु प्रेमी संस्था की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हेल्प फॉर एनिमल्स संस्था के प्रधान और पीपल फॉर एनिमल्स के सदस्य मनी सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें कविता नाम की एक महिला का फोन आया था। सूचना मिली थी कि जस्पाल कॉलोनी,गली नंबर 6 काकोवाल में एक महिला कुत्ते को बेरहमी से डंडों से पीट रही है। मनी सिंह जब तुरंत मौके पर पहुंचे,तो उन्होंने देखा कि कुत्ते की हालत बेहद नाजुक थी।

आसपास के लोगों ने बताया कि यह सब्बू निशा उर्फ चिड़िया नाम की महिला ने किया है। बिना समय गंवाए मनी सिंह ने घायल कुत्ते को वधवा वेट क्लीनिक में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि डंडों के वार से कुत्ते के सिर में काफी गहरी चोटें आई हैं। पशु प्रेमी मनी सिंह की शिकायत और कॉलोनी निवासियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। थाना मेहरबान की पुलिस ने आरोपी महिला सब्बू निशा उर्फ चिड़िया के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1990 की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -