Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: इस जगह नहीं की जा रही वाहनों की टंकी फुल,...

Punjab News: इस जगह नहीं की जा रही वाहनों की टंकी फुल, पेट्रोल भरवाने की लिमिट जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर हलचल मची हुई है। पंजाब भर में लोगों की घबराहट की वजह से कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। जालंधर के सविधान चौक के बाद लुधियाना के भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को स्टोक खत्म होने के कारण बंद कर दिया गया है। वहीं सिविल अस्पताल की बैक साइड पर स्थित अमरपुरा में लगे पेट्रोल पंप पर लिमिट का ही ग्राहकों को पेट्रोल दिया जा रहा है।

दरअसल, पंप के कर्मियों को 100 रुपए तक ही वाहनों में पेट्रोल देने के आदेश है। जिसके कारण टंकी फुल करवाने के लिए आ रहे वाहन चालक परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए ग्राहक ने कहा कि वह पंप पर वाहन में तेल डलवाने के लिए आया था। इस दौरान पंप कर्मियों द्वारा 100 रुपए का पेट्रोल डाला जा रहा है। इस दौरान अन्य ग्राहक ने कहा कि वह 200 का पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे, लेकिन कर्मियों द्वारा मना कर दिया गया और 100 रुपए का पेट्रोल डाला गया।

इसी तरह अन्य वाहन चालक टंकी फुल करवाने के लिए आया था, लेकिन उसे भी पंप के कर्मियों ने 100 का पेट्रोल दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मी ने बताया कि उसके पास 3 हजार लीटर पेट्रोल है। ऐसे में वह चाहते है कि सभी वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाए और पंप को बंद ना किया जाए। कर्मी ने कहा कि शाम तक उसके पंप पर पेट्रोल की गाड़ी आ जाएगी और उसके बाद वह बिना शर्तों के ग्राहकों को पेट्रोल देना शुरू कर देंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -