Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Flipkart Delivery Boy के 600 रुपए को लेकर हंगामा, 2...

Punjab News: Flipkart Delivery Boy के 600 रुपए को लेकर हंगामा, 2 पक्षों में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में फ्लिपकार्ट से मंगवाए सामान के पैसों के लेन-देन को लेकर 2 पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे मारे गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि दोनों पक्ष जमकर हाथापाई कर रहे है। इस घटना को लेकर नौजवान घायल हो गया। फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय के सिर पर चोट आई है। जिसके बाद परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर पहुंचा। परिवार का आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पुलिस को दी शिकायत में सागर ने बताया कि वह हरकृष्ण नगर, शिमलापुरी का रहने वाला है। उसके परिवारिक सदस्य उपरोक्त शिंगारा सिंह से किराने का सामान आदि खरीदते थे और मुझे इन्हें करीब 600/- का बकाया चुकाना था। ऐसे में 20 अगस्त 2026 को जब वह अपनी गली में अपने घर पहुंचा, तो उपरोक्त दोषी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने उससे बकाया राशि चुकाने के लिए कहा। जिसके बाद उसने परिवार को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उक्त दोषी उससे कहने लगे कि उससे 5000/- रुपये वसूल करने हैं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। सागर ने कहाकि उसने 600 रुपये अदा करने हैं, जो कि उसके पास बकाया राशि 600 रुपए का सबूत मौजूद है। इसी दौरान उपरोक्त दोषियों ने सागर और उसके 3 भाइयों, मां और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप हैकि दोषियों ने जेब से करीब 8000 रुपए भी निकाल लिए। इसी के साथ उनके 3 मोबाइल तोड़ दिए और एक मोबाइल अपने साथ गाड़ी में ले गए। आरोप है कि दोषियों ने अपनी सोची-समझी साजिश के तहत उन पर हमला किया। इस हमले के कारण उन्हें काफी चोटें लगी। पीड़ित का आरोप है कि दोषियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया है। परिवार का कहना हैकि उनकी जान को खतरा है। क्योंकि दोषी उन्हें धमकी देकर गए हैं कि उनकी पहुंच उच्च अधिकारियों तक है और वे कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। घटना के बाद भी दोषी उनकी गाड़ी के पास घूम रहा था। परिवार ने कहाकि यह कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवारिक सदस्यों का कोई भी जान-माल का नुकसान होता है, तो उसके जिम्मेदार उक्त दोषी होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कंगना रनौत को लेकर बाबा रामदेव ने दिया बयान, बोले – ‘किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा...

Jalandhar News: सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जालंधर, ENS: पंजाब में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से बनाया...

टक्का में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत टक्का में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति-सास का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने...

कंगना रनौत को लेकर बाबा रामदेव ने दिया बयान, बोले – ‘किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनके और बाबा...

Jalandhar News: सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जालंधर, ENS: पंजाब में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा है। पंजाब के फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह...