Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Amrit Jewellers से गहने लेकर शातिर ग्राहक फरार, देखें वीडियो

Punjab News: Amrit Jewellers से गहने लेकर शातिर ग्राहक फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बाबा थान सिंह चौक स्थित अमृती ज्वैलर्स में दो शातिर चोर ग्राहक बनकर घुसे और बड़ी ही चालाकी से चांदी की चेन चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान के मालिक दलजीत सिंह ने बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो युवक उनकी दुकान पर आए। उनका हाव-भाव ऐसा था, जैसे वे पक्के ग्राहक हों और कुछ खरीदने ही आए हों।

उन्होंने दुकानदार से चांदी की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उनके सामने 8 चांदी की चेन रख दीं। दोनों युवक काफी देर तक डिजाइन देखते रहे। फिर यह कहकर दुकान से बाहर चले गए कि उन्हें कुछ पसंद नहीं आया। युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार दलजीत सिंह ने सामान वापस रखने के लिए चेन की गिनती की तो उसमें से एक चांदी की चेन कम निकली। शक होने पर उन्होंने तुरंत दुकान के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में साफ दिखाई दिया कि लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक ने बात करते-करते बड़ी ही चालाकी से एक चेन उठा ली। युवक ने चेन को तुरंत अपनी मुट्ठी में दबा लिया और फिर दोनों बहाना बनाकर वहां से रफूचक्कर हो गए। इसके अलावा चेन चुराने वाले युवक के हाथ पर एक टैटू बना हुआ है। चोरी का पता चलते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन (112) पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। दुकान के CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने...

Sports Items की आड़ में ट्रक से अवैध शराब की तस्करी, 268 पेटी बरामद, देखें वीडियो

चलते ट्रक से पुलिस कर्मी को धक्का देकर कूदा...

Punjab News: गजब मामला, पूर्व टीचर ने 32 लाख बेच दिया पुलिस स्टेशन, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

मानसाः नटवार लाल ने लाल किला और ताज महल बेच दिया था, मगर जिले के कस्बा बरेटा में एक...

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों को पैदल घर ला रही एक महिला से सरेआम चेन...

Punjab News: तत्कालीन SHO को हुई 3 साल की सज़ा

लुधियानाः पंजाब पुलिस के तत्कालीन एसएचओ बलजिंदर सिंह को एक अदालत ने लगभग 6 साल पुराने मामले में 3...

नियम में बदलावः अब होटलों में आधार कार्ड कॉपी देने की नहीं ज़रूरत

नई दिल्लीः होटल बुकिंग को लेकर आधार कॉपी देने के लिए कई बार काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता...