फ़िरोज़पुरः आज देश और दुनिया में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। ऐसे में आज हुसैनीवाला भारत-पाक सीमा पर तैनात सेना के जवानों को आस-पास के गांवों की महिलाएं घर से दूर सीमा की सेवा कर रहे सेना के जवानों को राखी बांधने के लिए सीमा पर पहुंचकर राखी बांधी। इन बहनों ने अपने सेना के जवानों की लंबी उम्र के लिए राखी बांधकर प्रार्थना की।
सेना के जवानों ने कहा कि वे अपने देश और बहनों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। जवानों ने कहा कि राखी बांधकर उन्होंने हमें अपनी बहनों से दूर होने का अहसास नहीं होने दिया। राखी बंधवाकर सेना के जवानों को काफी खुशी हुई और उन्होंने कहा कि वे अपने घरों और परिवारों से दूर देश की सेवा के लिए सीमा पर बैठे हैं। बहनों ने हमें राखी बांधकर आशीर्वाद दिया है और हमें आज अपने घरों से दूर होने का अहसास नहीं होने दिया। हम इनकी सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।