नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनके और बाबा रामदेव के बीच में भी किसी बात को लेकर बयानबाजी हुई थी जिसके बाद योगगुरु ने एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि वो कंगना को डाक के जरिए ही तोहफा और मिठाईयां भेज रहे हैं। उनका कहना है कि देश में किसी भी वजह से कोई नफरत नहीं होनी चाहिए और लोगों के बीच में आपसी बैर भी नहीं होने चाहिए। बाबा रामदेव का कहना है कि वो कंगना को फोन भी करने वाले हैं। उन्होंने भाईचारे और आपसी प्यार का संदेश दिया। बाबा रामदेव का यह कहना है कि किसी भी विवाद को नफरत में नहीं बदलना चाहिए।
बाबा रामदेव पर लगाए कंगना ने आरोप
बता दें कि बाबा रामदेव और कंगना रनौत की बयानबाजी काफी दिनों से चर्चा में है। कंगना ने योग गुरु की कुछ टिप्पणियों पर नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने बाबा रामदेव पर मर्यादा को पार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रामदेव ने कंगना के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी है। अब उनका कहना है कि कंगना को मिठाई और तोहफा भेजने का बयान इस विवाद को शांत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
इस वजह से ट्रोल हुई थी कंगना रनौत
कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर हुए धरने में शामिल हुए युवाओं के लिए जनरेशन गटर शब्द का इस्तेमाल किया था। उनकी इस टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताई है। उनके बयान को गलत बताते हुए उनकी सोच पर भी सवाल उठाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रामदेव ने इसको परेशान मन की निशानी बताया था। इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर रामदेव को जवाब भी दिया है। उन्होंने रामदेव की बातों को लेकर भी उन पर तीखा निशाना साधा है। उन्हें उनके अतीत या निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। विवाद यहां पर नहीं रुका और दोनों तरफ से बयान सामने आते रहे।
कंगना ने रामदेव पर लगाए आरोप
कंगना ने बाद इसके बाद भी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि रामदेव ने महिलाओें के बारे में बोलकर मर्यादा की सीमा पार कर दी है। उन्होंने रामदेव की कुछ पुरानी चर्चाओं और पतंजलि से जुड़े हुए विवादों का जिक्र भी किया। कंगना ने यह भी कहा है कि वो ऐसे लोगों से सलाह भी नहीं लेना चाहिए जिन्होंने उनके अनुसार उनकी सफलता का बहुत छोटा हिस्सा भी हासिल नहीं किया है।