Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार,...

Punjab News: बच्चों को ला रही मां की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गुरु अमरदास कॉलोनी में स्कूल से अपने बच्चों को पैदल घर ला रही एक महिला से सरेआम चेन लूट ली गई। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें लुटेरे की करतूत साफ नजर आ रही है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह घटना 26 अगस्त की दोपहर 2 बजकर अढाई मिनट की है। महिला स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने बच्चों को पैदल ही घर ला रही थी। महिला ने एक छोटे बच्चे को अपनी गोद में उठाया हुआ था। जब वह अपनी गली से गुजर रही थी तभी एक काली बाइक पर सवार युवक वहां आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी पहनी हुई थी और मुंह को रूमाल से ढका हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह महिला के पास बाइक रोकता है और उससे कुछ पूछने का नाटक करता है। जैसे ही महिला उसे जवाब देने लगती है लुटेरा अचानक झपट्टा मारता है और महिला के गले से चेन खींच लेता है। इसके बाद वह तेजी से बाइक भगाकर वहां से फरार हो जाता है।

चेन छीनते ही महिला घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। वह बच्चे को गोद में लिए हुए ही उस बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे भी भागती है लेकिन बाइक सवार लुटेरा कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो जाता है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने व जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Singer Ankit Baliyan पर हमलावारों ने चलाई 30 सैकेंड में 20 गोलियां, देखें CCTV

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पवित्र...

Punjab News: Flipkart Delivery Boy के 600 रुपए को लेकर हंगामा, 2 पक्षों में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में फ्लिपकार्ट से मंगवाए...

Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर के बाद व्यापारी के 6 लाख गायब, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल...

Singer Ankit Baliyan पर हमलावारों ने चलाई 30 सैकेंड में 20 गोलियां, देखें CCTV

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज सामने...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पवित्र स्थल सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गुरु घर...

Punjab News: Flipkart Delivery Boy के 600 रुपए को लेकर हंगामा, 2 पक्षों में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में फ्लिपकार्ट से मंगवाए सामान के पैसों के लेन-देन को लेकर 2 पक्षों में...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – ‘जान को खतरा है’

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों ने बड़ा दावा कर दिया...