Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: संयुक्त किसान मोर्चे ने किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

Punjab News: संयुक्त किसान मोर्चे ने किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा लगातार शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 51वें दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। आज केंद्र सरकार के 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से लुधियाना में बैठक की गई। जिसमें पंजाब सरकार ने भी नए कृषि कानून को रद्द करने का आश्वासन दिया है।

जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के खिलाफ किए जाने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के नेता हरिंदर सिंह लाखोवाल और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि उन्होंने पहले भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

केंद्र की सरकार द्वारा दोबारा से काले कानून लागू करने की कोशिश की जा रही है। दूसरा, नये कृषि कानून के मसौदे को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके विरोध में 26 जनवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय एसकेएम की बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ ऑल इंडिया एसकेएम की मीटिंग में अहम फैसले लिए जाएंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -