अमृतसरः जिले के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाग कला गांव में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। जहां, मिली जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसे देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे एक नाबालिग लड़की घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि घायल लड़की की उम्र करीब 10 से 12 साल है। उसे पहले मजीठा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी की यह घटना दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि लड़की की हालत के बारे में पूरी जानकारी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
