Girl in a jacket
HomePunjabBatalaPunjab News: लूट के मामले में SSP ने की Press Conference, किए...

Punjab News: लूट के मामले में SSP ने की Press Conference, किए खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पुलिस ने गांव कमालू में शराब के ठेके पर करिंदे से लूट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP Amneet Kondal ने बताया कि 5 october को करिंदे के भाई के बयानों पर संगीन धाराओं के तहत अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी गई शिकायत मे घायल के भाई ने बताया था कि उसका भाई तलवंडी साबो के इलाके मे ठेके पर काम करता है। इस दौरान दो हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसे घायल कर 4000 रूपये लूट कर मौके से फरार हो गए थे।

जिस पर कार्रवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमे एसपी सिटी, डीएसपी तलवंडी साबो और सीआईए स्टाफ की टीम ने ज्वाइंट ऑपेरशन कर इस ब्लाइंड केस को सुलझाया। पुलिस ने आरोपियों से तेजधार हथियार, बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल और लूट की रकम बरामद कर ली है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -