गुरदासपुर: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। कई दिनों से अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था। वहीं आज बटाला के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। यही कारण है कि घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस बटाला बाईपास पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकरा गई और इसके पीछे दो अन्य छोटी गाड़ियां भी जा घुसीं।
सौभाग्य से कोई जानमाल की हानि नहीं हुई क्योंकि गैस सिलेंडर भी खाली थे, लेकिन बस को काफी नुकसान हुआ है जिससे बस के ड्राइवर की टांग टूट गई और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धुंध के कारण यह हादसा हुआ है।
कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वह ट्रक मोड़ रहा था जब उसके पीछे अमृतसर से पठानकोट जा रही सवारियों से भरी बस टकरा गई। धुंध बहुत अधिक थी और इसी कारण यह दुर्घटना हुई। बस का ड्राइवर घायल हुआ है और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
