.
LudhianaPunjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, व्यक्ति की...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, व्यक्ति की मौके पर मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में ड्यूटी पर जा रहे एक एक्टिवा सवार को राजस्थान नंबर के 10-टायरी तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का टायर सीधे व्यक्ति के चेहरे के ऊपर से निकल गया। इससे उनका मुंह बुरी तरह पिचक गया। दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा बीरबल सिंह 43 साल एक डाइंग फैक्टरी में काम करते थे। रोजाना की तरह शाम 7 बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी के लिए एक्टिवा पर घर से निकले थे। कुहाड़ा इलाके में फैक्ट्री के पास जब वह जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक भारी-भरकम ट्रक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी ओवरटेक के चक्कर में बीरबल सिंह ट्रक की चपेट में आ गए और यह भयानक हादसा हो गया।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने बीरबल सिंह का फोन चेक किया और उनके परिवार को इस घटना की जानकारी दी। नरेंद्र ने बताया कि अनजान नंबर से फोन आते ही वे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनके चाचा की जान जा चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक बीरबल सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वे पिछले 7-8 सालों से लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित पीपल चौक इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह शादीशुदा थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों के सिर से अचानक पिता का साया उठने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौका देखकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा लेकिन वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़ गया। नरेंद्र ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन चश्मदीदों का कहना था कि ग्यासपुरा थाने की पुलिस मौके पर काफी लेट पहुंची थी। फिलहाल पुलिस ने 10-टायरी ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Jalandhar में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधरः जालंधर में रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर रात करीब 12 से 1 बजे भारी दहशत फैल गई,...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

शाही मस्जिद पर हथौड़ा चलते ही पथराव; आंसू गैस के गोले दागे, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रही शाही...

Jalandhar में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधरः जालंधर में रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की है। बारिश से शहर की गलियों...