जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर मामला गरमया हुआ है। वहीं कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने पुलिस कर्मियों को आदेश जारी कर दिए है। ऐसे में उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी की लोकेशन ना छोड़कर जाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि डीजीपी के आदेशों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसी को फालतू की मूवमेंट ना करने के आदेश दिए गए। एलपीयू में हुए बवाल के दौरान पुलिस ने छात्रों से हथियार बरामद किए गए। एलपीयू प्रशासन द्वारा 10 दिनों की छुट्टी कर दी गई है।
ऐसे में छात्र अब घरों पर लौटने लगे है। दूसरी ओर एलपीयू में हुए बवाल के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं। वहीं पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कपूरथला के डीसी और एसएसपी से एफआईआर की कॉपी, एसआईटी और अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया कि पांच युवकों को पकड़ा गया है। उनके पास से एक ‘दातर’ और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी।
आयोग ने यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के लिए किए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी मांगी है। सीएम भगवंत मान ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहाकि पुलिस ने मिनिमम फोर्स यूज की। स्टूडेंट्स से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई। अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी गई है। यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म एग्जाम रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, रविवार सुबह करीब 6 बजे से करीब 18 घंटे तक जाम रहा दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे रविवार रात करीब 12 बजे खुल गया।
इसी बीच हंगामे के दौरान मॉल से सामान लूटा गया, अज्ञात लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने की कोशिश की। बता दें कि यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बवाल शुरू हुआ था, जो रविवार आधी रात को थमा। इस दौरान यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ हुई। इस माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे। छात्रों ने भी पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं, पथराव किया। अब स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है और यूनिवर्सिटी में पुलिसबल तैनात है। पुलिस ने छात्रों की मांग पर यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की FIR दर्ज कर ली है। रेप के मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है, जिसमें 5 स्टूडेंट्स हैं।