.
KapurthalaPunjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर रात करीब 12 से 1 बजे भारी दहशत फैल गई, जब 20 से 25 युवकों ने दो अलग-अलग घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही साइंस सिटी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान तीन खाली कारतूस के खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है।

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि जांच में मोनू ढप्पई मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है, जिसकी जालंधर पुलिस को भी दो मामलों में तलाश है। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई संदीप सिंह के अनुसार, गांव निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ लाडी के बयानों के आधार पर मोनू ढप्पई व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गोलीबारी का संबंध कुछ समय पहले जालंधर के मंड गांव के पास हुई एक लड़ाई से है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला...

Punjab News: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्री दरबार साहिब में आगमन पर दिखाए खालिस्तानी झंडे, देखें वीडियो

अमृतसरः भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। अपनी यात्रा के...

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल नेता पर हुआ हमला, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमार: यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सुखदीप सिंह वालिया और प्रदीप सिंह पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का...

LPU बवाल को लेकर MLA बावा हैनरी और परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और तरनतारन के कांग्रेस नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब...