लुधियानाः भामियां खुर्द की जेपी कॉलोनी की गली-5 में हथियार बंद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित वरुण कपूर ने बताया कि पड़ोसियों ने उन पर कार का टायर काटने का आरोप लगाया। जब उन्होंने सबूत मांगा तो पड़ोसियों ने गुंडों के एक समूह को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया।
उन्होंने धारदार हथियारों और ईंटों से घर में तोड़-फोड़ की और उनके बेटे पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी गर्दन पर चोट आई। पीड़ित ने बताया कि हमला लगभग पांच-छह युवकों ने किया था, हमलावरों ने धमकी दी कि वे काम पर जाते समय पिता और बेटे दोनों का अपहरण कर लेंगे और गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी तोड़ने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।