लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि सरेआम स्नेचर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। ताजा मामला 33 फुटा रोड स्थित जसवंत नगर नजदीक शनि मंदिर का है जहां कल सुबह करीब 8 बजे एक शातिर चोर ने अंडे सप्लाई करने वाले ई-रिक्शा से मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह सुबह सप्लाई के लिए निकला था।
अंडे सप्लाई करने आए ई-रिक्शा चालक को स्नेचरों ने बनाया नि/शा ना, देखें CCTV#SnatchingCase #ERickshawDriver #CCTVFootage #CrimeNews #BreakingNews #LawAndOrder #RobberyCase #PoliceInvestigation #StreetCrime #LatestNews pic.twitter.com/BCXsVPcmlY
— Encounter India (@Encounter_India) February 24, 2026
उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल ई-रिक्शा में ही रखा हुआ था। जब वह जसवंत नगर में एक दुकान के बाहर रुककर ऑर्डर लेने के लिए नीचे उतरा तो पीछे से चोर ने मौका पाकर मोबाइल उठा लिया। जब चालक वापस आया तो फोन गायब देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चोर की पहचान हो गई। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर ने काले रंग का स्वेटर पहना हुआ है और अपने कंधे पर लाल रंग का परना रखा हुआ है।
चोर पहले ई-रिक्शा के इर्द-गिर्द घूमता रहा और मोबाइल पर नजर रखी। जैसे ही चालक दूर हुआ उसने फुर्ती से मोबाइल उठाया। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल को अपने लाल परने में छिपाया और वहां से रफूचक्कर हो गया। इलाका निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए क्योंकि आए दिन हो रही इन चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है।
