Himachal Govt
JalandharJalandhar News: 2 कारों की टक्कर के बाद व्यापारी के 6 लाख...

Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर के बाद व्यापारी के 6 लाख गायब, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने देर रात करीब 11 बजे उनकी थार के आगे चल रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। जहां कारोबारी की थार से 5 से 6 लाख रुपए गायब हो गए। वहीं इस मामले में एसीपी मनमोहन सिंह ने कहा कि थाना डवीज़न नंबर 6 के अधीन आते श्री गुरु नानक मिशन चौक के पास एक दुकानदार की कार से पैसे निकालने के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। एसीपी ने कहाकि पीड़ित के अनुसार विशाल कुंदरा श्री गुरु नानक मि‍सन चौक से डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार व्यक्तियों ने उनसे बहस‑बाजी की और उनकी कार की चाबी निकालकर कहीं फेंक दी।

शिकायतकत्र्ता के अनुसार, इसी दौरान उक्त व्यक्तियों ने उनकी कार में पड़े एक बैग से पैसे निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों का गठन किया है। घटना से संबंधित इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा तकनीकी तरीकों और मानव संसाधन की मदद से भी जांच जारी है। पुलिस टीमों द्वारा दोषियों की पहचान करने और उन्हें ट्रेस करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों का पता लगते ही कानून अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। बस्ती गुजां निवासी व्यापारी विशाल शास्तरी गैस चूल्हों का होलसेल व्यापारी है।

कारोबारी ने बताया कि गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के सामने देर रात करीब 11 बजे उनकी थार के आगे चल रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैगनआर से 3 युवक नीचे उतरे और उनसे बहस करने लगे। कुछ देर बाद जब वह अपनी थार के अंदर गए तो बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखी नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार उनके पास रोजाना की तरह मार्केट से हुई रिकवरी के करीब 5 से 6 लाख रुपए कैश था। विशाल के मुताबिक ऑक्सफोर्ड अस्पताल के बाहर घर से आए फोन को उठाने के लिए उन्होंने थार की ब्रेक लगाई।

इसी दौरान ध्यान भटकने के कारण उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक वैगनआर से हल्की-सी टकरा गई। हादसे में वैगनआर की लाइट टूट गई। विशाल ने तुरंत गाड़ी से उतरकर कहा कि लाइट टूटने से हुए 5-10 हजार रुपए के नुकसान की भरपाई वह कर देंगे। आरोप है कि इसके बाद वैगनआर से तीन अज्ञात युवक बाहर निकले और विशाल से बहसबाजी व गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मारपीट की कोशिश की और थार की चाबी भी जबरदस्ती छीन ली। हंगामे के दौरान चाबी सड़क पर गिर गई, जो बाद में पीछे से बरामद हुई। मौके पर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कारोबारी के रिश्तेदार और बेटे मौके पर पहुंचे। जब गाड़ी में रखे बैग की जांच की गई तो उसकी जिप खुली हुई थी। उसमें से सारा कैश (5 से 6 लाख रुपए) गायब था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कनाडा पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बदला इस मशहूर Lake का नाम, समझौते पर किए Sign

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति और सास कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज...

Singer Ankit Baliyan पर हमलावारों ने चलाई 30 सैकेंड में 20 गोलियां, देखें CCTV

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर...

Punjab News: बॉर्डर पर तैनात जवानों को महिलाओं ने बांधी राखी, नहीं होने दिया बहनों का अहसास, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुरः आज देश और दुनिया में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई...

कनाडा पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बदला इस मशहूर Lake का नाम, समझौते पर किए Sign

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ चल रहे व्यापारिक तनाव के बीच में एक...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति और सास कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने...

Punjab News: राखी पर्व पर जेल पहुंची बहनों, भाइयों को बांधे प्रेम के धागे, देखें वीडियो

10 दिन बेटे को देख रो पड़ा पिता लुधियाना: राखी के पवित्र त्योहार को लेकर देश भर में बहनें...