Himachal Govt
LudhianaPunjab News: पार्किंग से PRTC की बस उड़ा ले गए चोर, 7...

Punjab News: पार्किंग से PRTC की बस उड़ा ले गए चोर, 7 टायर और दोनों बैटरियां निकाल फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लुधियाना बस स्टैंड डिपो के ठीक सामने बनी पार्किंग से चोरों ने पीआरटीसी की एक टॉप मॉडल बस ही उड़ा ली। अगले दिन यह बस शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली। चोरों ने बड़े आराम से बस के टायर, बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकाल लिया और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बस के ड्राइवर ने बताया की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो पिकअप पार्किंग के पास आकर रुकती है। इसमें 7 से 8 लोग सवार हैं। चोर करीब 2 घंटे तक वहीं बैठे रहते हैं और रेकी करते हैं।

रात 2 बजकर 20 मिनट पर जब सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छा जाता है, तब वे बस को पार्किंग से बाहर निकालते हैं। हैरानी की बात यह है कि गेट पर न कोई एंट्री हुई और न ही किसी ने उन्हें रोकने-टोकने की जहमत उठाई। आगे चलकर जगराओं पुल के पास एक ऑटो और एक स्कूटी इस बस को एस्कॉर्ट करने के लिए पहुंच जाते हैं।

स्कूटी बैक करके बस के आगे-आगे चलने लगती है, और देखते ही देखते यह बस सड़कों से गायब हो जाती है। यह कोई मामूली चोरी नहीं है। जिस बस को निशाना बनाया गया, वह BS-VI (Phase 2-6) टॉप मॉडल बस थी। इस हाई-टेक गाड़ी का सिस्टम इतना एडवांस होता है कि इसे कोई भी आम चोर बिना चाबी के स्टार्ट नहीं कर सकता। ये सीधा इशारा करता है कि इस वारदात में पार्किंग से जुड़ा कोई व्यक्ति या कोई बड़ा जानकार भेदी शामिल है।

अगली सुबह करीब 7:30 बजे जब बस का ड्राइवर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो बस को पार्किंग से गायब देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में बस की तलाश शुरू की गई। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पता चला कि चौकीमान टोल प्लाजा से करीब 2 किलोमीटर पीछे, ढट्ट गांव के पास बस खड़ी है।

जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस ईंटों के सहारे खड़ी की गई थी। चोरों ने बड़ी ही तसल्ली से बस के सातों टायर, दोनों बैटरियां और स्टार्टिंग की तारें निकाल ली थी। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर अपने साथ ले गए। इस वारदात में मालिक को सीधे तौर पर 7 से 8 लाख रुपए का फटका लगा है।

पीड़ित ने कहा कि एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। बस मालिक और उनका स्टाफ लगातार थाना नंबर 5 के चक्कर काट रहा है। वहा एसएचओ से मिलने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी के आधार पर उस बोलेरो गाड़ी का नंबर निकाल लिया है जिसमें चोर आए थे। लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक सिर्फ जांच चल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज...

JMM के मंत्री सुदिव्य कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन

रांचीः झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर...

Oman की खाड़ी में अमेरिकी हमले में डूबा ईरानी तेल टैंकर, देखें वीडियो

फ्लोरिडाः अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा...

ENG vs PAK Test Series: PCB ने कुछ खिलाड़ियों के फोन लिए कब्जे में, बोर्ड कर रहा जांच

इंग्लैंडः इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों...

Live-In-Partner की बस स्टैंड पर हत्याः पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर लाकर की डंडों की बौछार, देखें वीडियो

अहमदाबादः गुजरात के भावनगर में पुलिस द्वारा एक हत्या के आरोपी की सरेआम पिटाई का वीडियो शनिवार को सोशल...

JMM के मंत्री सुदिव्य कुमार का कार्डियक अरेस्ट से निधन

रांचीः झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता...

Punjab News: तेजधार हथियारों से की युवक की हत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, देखें वीडियो

अमृतसरः अजनाला के गांव टेरा राजपूत के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब दो बच्चों के पिता की...