तेमास्कालसिंगोः मेक्सिको राज्य के एक कस्बे में एक धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की गई सामग्री में विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई एवं 64 अन्य घायल हो गए। मेक्सिको के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट शनिवार रात मध्य मेक्सिको के तेमास्कालसिंगो में ‘नुएस्त्रा सेनोरा दे ला लूज’ गिरजाघर के पास हुआ। सैकड़ों लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा हुए थे।
View this post on Instagram
विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।मेक्सिको स्टेट अटॉर्नी जनरल्स ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं। टेमास्कालसिंगो की आबादी करीब 66 हजार है और यह जगह मेक्सिको सिटी से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में विस्फोट के बाद का मंजर दिख रहा है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मेक्सिको राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं।
इसमें दर्जनों लोग धुएं और मलबे के बीच बचे हुए लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। मेक्सिको में धार्मिक उत्सवों एवं जश्न में अक्सर आतिशबाजी की जाती है और इस दौरान विस्फोट की घटनाएं होना आम है। ऐसे में मेक्सिको में आतिशबाजी से जुड़े विस्फोट आम हैं। सड़कों पर होने वाले समारोहों और धार्मिक उत्सवों में अक्सर आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जाता है। करीब चार साल पहले मध्य मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के हुआहुत्ला नगरपालिका के एक गांव में भी तेज आतिशबाजी विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोग घायल हुए थे।