बठिंडाः जिले के गांव जय सिंह वाला के स्कूल की दीवार एवं एक अन्य दीवार पर शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद के नारे लिखे मिलने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, सोमवार सुबह देहात पुलिस को सूचना दीवारों पर शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद के नारे लिखने की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और देखा कि गांव जय सिंह वाला के स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर किसी ने नारे लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत गांव की पंचायत को सूचित किया। सूचना मिलने पर पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस द्वारा दीवारों पर कालिख पोतकर उसे मिटा दियाग या है। थाना सदर के थानाध्यक्ष मुनीश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं लोगों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।