लुधियानाः जिले में कोर्ट कॉप्लेक्स के समीप गुरु नानक भवन में अमन अरोड़ा की अगुवाई में आप पार्टी की कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। जिसमें पार्टी के राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह बैठक पार्टी नेताओं के साथ एसआईआर के मुद्दे पर हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एसआईआर के नाम पर किसी भी मतदाता के साथ धक्का नहीं करने देंगे।
सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि लाखों लोगों के वोट काटकर उनका हक छीन लिया गया। ऐसे में पंजाब के लोगों का हक भाजपा ना छीन लें। आप पार्टी के नेताओं पर लगातार कार्रवाई को लेकर कहाकि आम आदमी पार्टी के नेता डरते नहीं हैं।
भाजपा को एंटी पंजाब पार्टी कहते हुए कहा कि वह भाजपा कभी पंजाब यूनिवर्सिटी को छीनने की कोशिश कर रही है, कभी भाखड़ा डैम छीन लो, कभी किसानों के खिलाफ कानून लेकर आ रही है, लेकिन पंजाबी इसका चुनावों में मुंह तोड़कर जवाब देंगे। वहीं संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि वह मजबूत आदमी है और वह झुकने वाले नहीं है। संजीव अरोड़ा देश और पंजाब के साथ खड़े है, कुछ लोग पीएम मोदी के आगे झुक जाते है, लेकिन संजीव अरोड़ा झुकने वाले नहीं है। बीते दिन वह परिवार को देखकर इमोशनल हो गए थे, लेकिन वह जाबांज नेता है।
