HomeMohaliPunjab News: 10 रुपए के एनर्जी ड्रिंक को लेकर दुकानदार का कत्ल,...

Punjab News: 10 रुपए के एनर्जी ड्रिंक को लेकर दुकानदार का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः शहर में 10 रुपए को लेकर दुकानदार का कत्ल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष के पास पहले उनकी दुकान किराये पर थी और इसे खाली करवा लिया गया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के पास zoop कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था। उनके द्वारा 10 रुपए सस्ती ड्रिंक बेची जा रही थी। ऐसे में दूसरे पक्ष की दुकान से zoop कंपनी के कर्मी बोर्ड उतारने के लिए आ गए और इसी दौरान वह उनके साथ विवाद करने लगा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के परिजनों ने उनके परिजन राकेश कुमार का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि हरदयाल, कमल सेठी, हरदयाल का बेटा और उसकी पत्नी ने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राकेश के दिल में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एनर्जी ड्रिंक की बिक्री को लेकर 2 दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। आरोप है कि एक दुकानदार ने खुद को संबंधित कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ गुरतेज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने पुष्टि की कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -