सड़क धंसने से बना 20 फीट गहरा गड्ढा
लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके में स्थि किचलू नगर में सड़क धसंने का मामला सामने आया है। जहां सड़क धंसने से ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया फंस गया और ट्रॉली टेडी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऋषि नगर में सड़क धंस गई। इस दौरान सड़क का करीब 30 फीट लंबा हिस्सा जमीन में समा गया, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। मामले की जानकारी देते हुए तरुण ने कहा कि ट्रॉली सड़क से गुजर रही थी, इस दौरान अचानक सड़क धंस गई और ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। जिसके बाद सड़क धंसने से गड्ढा बढ़ता ही जा रहा है। तरुण ने सड़क की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 4 दिन पहले गाड़ी गुजरने से थोड़ा सा गड्ढा हुआ था, लेकिन नगर निगम के कर्मियों द्वारा गड्ढे को भर दिया गया था।
यह मुख्य सड़क है जो डीएमसी की ओर जाती है। इसी सड़क से डॉक्टर और स्कूली बच्चों के वाहन गुजरते है, ऐसे को कोई बड़ा हादसा ना हो, उससे पहले सड़क की जांच करवाई जाए। तरुण ने कहाकि इस सड़क पर 90 साल पुराना सीवरेज है और जहां पर गड्ढा बन रहा है, वहां मिट्टी भर दी जाती है, लेकिन उसके बाद कुछ दुरी पर दोबारा से नया गड्ढा बन रहा है, ऐसे में पूरी सड़क की गहनता से जांच करवाई जाए। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें गड्ढे में ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली को गड्ढे से निकाला गया।
गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में गड्ढे के आसपास रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया और रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। नगर निगम के कर्मियों द्वारा गड्ढे के लिए अवगत करवाया गया है। ऋषि ने बताया कि 4 दिन पहले सड़क पर गड्ढा बनने से गाड़ी फंस गई थी। वहीं सड़क पर गड्ढा भरने से 72 घंटे के बाद अब अन्य जगह पर गड्ढा बन गया और ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। ऋषि के अनुसार यह सड़क हैबोवाल रोड़, घुमार मंडी सहित अन्य रास्तों से गुजरती है। ऐसे में रोड पर स्थित घरों में भी खतरा छाने लगा है। इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की लोगों द्वारा अपील की गई है।