Himachal Govt

Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: जल्द गुटबाजी को खत्म करेंगे राहुल गांधी, इस दिन नेताओं...

Punjab News: जल्द गुटबाजी को खत्म करेंगे राहुल गांधी, इस दिन नेताओं से हो सकती है अहम बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी को लेकर हाईकमान जल्द खत्म करने में जुट गई है। दरअसल, हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं को एक साथ बैठाकर चुनावी रणनीति पर मंथन की तैयारी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की दिल्ली में 19 और 20 अगस्त को अहम बैठक होने की संभावना है। इसी दौरान पंजाब के नेताओं की राहुल गांधी के साथ अलग बैठक की संभावना है।

इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला समेत वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। बैठक में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ प्रदेश संगठन में चल रहे मतभेदों पर भी चर्चा हो सकती है। 19 अगस्त को प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होनी है। यह पहली बार होगा जब पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों के प्रमुख चेहरे एक साथ राहुल गांधी के सामने होंगे।

ऐसे में प्रदेश संगठन में नेतृत्व, चुनाव समितियों और टिकट वितरण को लेकर चल रही खींचतान पर हाईकमान का रुख स्पष्ट होने की उम्मीद है। खासकर वड़िंग के नेतृत्व को लेकर चन्नी खेमे की नाराजगी और रंधावा-वड़िंग के बीच हालिया मतभेद भी चर्चा में आ सकते हैं। प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी से पंजाब के करीब 15 विधायकों के साथ बैठक के लिए समय मांगा था।

अब प्रस्तावित दिल्ली बैठक को कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रहे विवाद को सुलझाने की हाईकमान की गंभीर कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान भी संगठनात्मक मतभेद खुलकर सामने आए थे। हाईकमान अब चुनाव से पहले सभी नेताओं को एकजुट कर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और सामूहिक रणनीति बनाने पर जोर दे सकता है। राहुल गांधी के अगस्त के अंतिम सप्ताह में पंजाब दौरे और श्री हरमंदिर साहिब से चुनावी अभियान की शुरुआत की संभावनाओं के बीच दिल्ली की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Balaji Sweets पर सेहत विभाग की Raid, मिली मिलावटी मिठाई, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, वहीं सेहत...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं के संचालन का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने छात्रों को दी बधाई शिमला:...

Girlfriend संग पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने मारे थप्पड़, भारी हंगामा, देखें वीडियो

लखनऊः राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात ग्राम...

अचानक 40 करोड़ की लागत से बनी सड़क का धंसा हिस्सा, रूक गए वाहन, देखें CCTV

इंदौरः गोराकुंड चौराहे के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के...

प्रदेश की 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू जिप्सम की खरीद को मिली स्वीकृति- CM Saini

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम चण्डीगढ:...

Punjab News: Balaji Sweets पर सेहत विभाग की Raid, मिली मिलावटी मिठाई, देखें वीडियो

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, वहीं सेहत विभाग की टीम द्वारा अब नकली मिठाईयों को लेकर लगातार...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दयोरी के नवनिर्मित भवन में कक्षाओं के संचालन का हुआ शुभारम्भ

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने छात्रों को दी बधाई शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज जिला मण्डी के राजकीय...

Girlfriend संग पकड़ा गया पंचायत सचिव, पत्नी ने मारे थप्पड़, भारी हंगामा, देखें वीडियो

लखनऊः राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को महिला मित्र के साथ उनकी पत्नी ने...

अचानक 40 करोड़ की लागत से बनी सड़क का धंसा हिस्सा, रूक गए वाहन, देखें CCTV

इंदौरः गोराकुंड चौराहे के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया।...