AdvertisementPunjab Government
KapurthalaPunjab News: सेंट्रल जेल में कैदियों ने CRPF जवानों से की धक्का-मुक्की,...

Punjab News: सेंट्रल जेल में कैदियों ने CRPF जवानों से की धक्का-मुक्की, 6 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः केंद्रीय जेल कपूरथला की हाई सिक्योरिटी जोन-ए में बंदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ धक्का-मुक्की और बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी सहायक सुपरिटेंडेंट धीरज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के कर्मचारियों के साथ कुछ कैदियों ने धक्का-मुक्की, बहसबाजी की और ड्यूटी में विघ्न डाला। जिसके बाद जेल प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली को सूचित किया। इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

कैदी संदीप सिंह उर्फ भट्टी निवासी मोगा, मनदीप कुमार उर्फ मोंगी निवासी एसबीएस नगर, तेजवीर सिंह उर्फ साहब पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी शरीफपुरा अमृतसर, परमजीत सिंह उर्फ धर्मा निवासी रायकोट लुधियाना, अंकित भूरी निवासी लुधियाना और गुरध्यान सिंह उर्फ भोला निवासी संगरूर के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत के आधार पर उक्त सभी कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...