Encounter India
HomeChandigarhPunjab News: कांग्रेस में गरमाई सियासत, प्रताप बाजवा से चन्नी ने की...

Punjab News: कांग्रेस में गरमाई सियासत, प्रताप बाजवा से चन्नी ने की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में लगातार घमासान चल रहा है। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियां कर रही है। ऐसे में पार्टी में चन्नी गुट की नाराजगी को लेकर जल्द मामले को सुलझाने में लगी है। आज भी पार्टी हाईकमान की मीटिंग जारी रही। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि पार्टी प्रताप सिंह बाजवा को प्रधान नियुक्त कर सकती है। उधर, आज चंडीगढ़ में एलओपी नेता प्रताप सिंह बाजवा के आवास में जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने मुलाकात की।

हालांकि इस दौरान दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने एक बार फिर साफ कर दिया कि फिलहाल प्रदेश नेतृत्व में किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक के बाद बघेल ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन कोई “गुड्डा-गुड़िया का खेल” नहीं है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के राजनीतिक हालात पर अपनी रिपोर्ट वेणुगोपाल को सौंप दी गई है और अब अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा। बुधवार को केसी वेणुगोपाल के आवास पर पंजाब कांग्रेस को लेकर अहम बैठक हुई। इसी दौरान पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी वेणुगोपाल से मिलने दिल्ली पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल के बीच भी पंजाब कांग्रेस के हालात पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बघेल के बयान के बावजूद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान थमती नहीं दिख रही है।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -