Girl in a jacket
HomePunjabKapurthalaPunjab News: Modern Jail में कैदियों के भिड़ने की Video Viral, SSP...

Punjab News: Modern Jail में कैदियों के भिड़ने की Video Viral, SSP Gaurav Tura का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः केंद्रीय जेल में बीती देर रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जेल के अंदर हवालातियों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसमें 3 कैदी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ कैदी बैरक बदलने को लेकर उलझ गए। इसके बाद हवालातियों ने जेल में कई जगह आग लगा दी। वे मशालें लेकर छतों पर चढ़ गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो कैदियों ने ही शूट किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले में कपूरथला के सीनियर सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस (SSP) गौरव तूरा ने कहा कि कपूरथला सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों के बीच झड़प के बाद पुलिस और जेल अधिकारियों की तुरंत कार्रवाई से हालात काबू में आ गए। घटना शनिवार को देर रात हुई, जब जेल के अंदर कुछ कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जिससे जेल परिसर के एक हिस्से में तनाव पैदा हो गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदी बैरक से बाहर निकलकर छत पर पहुंच गए और उनमें से कुछ ने कपड़ों में आग भी लगा दी। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज करके स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना में 3 कैदी जख्मी हुए हैं, किसी भी जेल कर्मी को कोई चोट नहीं आई है और न ही कोई कैदी भागा है। पुलिस लगातार कैदियों की गिनती कर रही है और इलाके की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -