Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurPunjab News: 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में...

Punjab News: 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में रहने को मजबूर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सामान घर से बाहर फेंकने के लगाए आरोप, कहा- थानों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हो पा रही सुनवाई

फिरोजपुरः किसानी झंडे की आड़ में 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में रहने को मजबूर है। जानकारी अनुसार कुछ दंबग लोगों की ओर से पीड़ित महिला का सामान घर से बाहर फेंककर घर पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं महिला अपने बेटियों के साथ एसएसपी दफ्तर औऱ थानों के चक्कर काट रही है। जानकारी अनुसार खुशविंदर कौर की 4 बेटियां है और उसका पति उन्हें छोड़कर चला गया है। मजदूरी कर महिला बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। लेकिन अब उनके सिर से घर की छत भी छीन ली गई है।

खुशविंदर कौर के मुताबिक उसने एक प्लाट राज सिंह नाम के व्यक्ति से खरीदा था। जिसका उसने 50 हजार रुपए बयाना दिया था। जिसके बाद उन्होंने वहां 2 कमरे तैयार किए, जब रजिस्ट्री के लिए राज सिंह के साथ संपर्क किया तो उसने चुनाव में व्यस्थ होने का कहकर टालमटोल कर दिया और बाद में रजिस्ट्री करवाने की बात कही।

महिला के मुताबिक राज सिंह की ओर से करीब 2 महीने पहले महिला और कुछ व्यक्ति के साथ मिलकर उसके घर का सामान बाहर फेंक दिया और घर पर कब्ज कर लिया। इसके बाद जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की तो वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई। पिछले 2 महीने से वह खुले आसमान में रहने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला की मां भी अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी दफ्तर के चक्कर काट रही है। उनका कहना है कि उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -