HomePunjabMogaPunjab News: PRTC बस कंडक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर स्कॉर्पियो सवार...

Punjab News: PRTC बस कंडक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कार्पियो सवार बदमाश पीआरटीसी बस कडंक्टर से नगदी भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की पिटाई करके उससे नकदी लेकर फरार हो गए। बस चालक ने बताया कि वह मोगा से संगरूर की ओर जा रहे थे कि बस को बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने रुकवाया और जैसे ही बस रुकी उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कैश बैग लेकर फरार हो गए।

यात्रियों ने बताया कि बदमाशों ने कंडक्टर सुरजीत सिंह की बेरहमी से पिटाई की। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं व उसकी पगड़ी तक उतर गई। इसके बाद बदमाशों ने उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया। हालांकि सवारियों का सामान नहीं लूटा गया। बस में करीब 50 सवारियां थीं। घटना के बाद सवारियों ने पुलिस को कॉल कर इसी सूचना दी, लेकिन एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा देखनें को मिला। उन्होंने सरकार और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।

हालांकि थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर ने लूट की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कंडक्टर से स्कॉर्पियो सवार नौजवानों का झगड़ा हुआ है। पुलिस आरोपी के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। बस में सवार कश्मीर कौर और रंजीत कौर ने कहा कि बदमाशों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर पिटाई की और कैश बैग छीनकर फरार हो गए। कुछ ही देर बाद एक और पीआरटीसी बस (पीबी 19 एम 2351 नंबर) भी उसी स्थान पर रुक गई।

दूसरी ओर, थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर ने कहा कि हमें 112 नंबर से शिकायत मिली थी कि गांव डाला के पास पी.आर.टी.सी. बस के कंडक्टर से स्कॉर्पियो सवार नौजवानों का झगड़ा हुआ है, जिस पर अतिरिक्त थाना प्रभारी प्रीतम सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

थाना प्रभारी ने लूटने की घटना से इनकार करते हुए कहा कि सारे मामले की जांच की जा रही है। बस के कंडक्टर तथा ड्राइवर के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो सवार व्यक्ति की पहचान उपरांत बसंत सिंह उर्फ रिंकू निवासी रामूवाला के तौर पर हुई है, पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन घर नहीं मिला।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -