जालंधरः मोहाली में एक तरफा प्यार का खूनी मामला सामने आने के बाद अब महानगर के लद्दोवाल य़ूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार से एक तरफा प्यार का एक ओर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है हितेश नामक व्यक्ति लड़की से कई माह से बातचीत करता था।
आज वह अपनी प्रेमिका से मिलने से पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना मे व्यक्ति बुरी तह आग की चपेट मे आने से झुलस गया।
जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई। लेकिन व्यक्ति द्वारा खुद को आग किसने और किस कारण से लगाई गई इसका पता नहीं चल पाया है।
