Himachal Govt
LudhianaPunjab News: वैष्णो देवी मंदिर में नकाबपोश ने भगवान के आभूषण किए...

Punjab News: वैष्णो देवी मंदिर में नकाबपोश ने भगवान के आभूषण किए चोरी, जाते समय पंडित की एक्टिवा भी ले गया, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित किशोर नगर इलाके के वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार देर रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक नकाबपोश चोर ने मंदिर में घुसकर भगवान के चांदी के आभूषण चुरा लिए। बेखौफ चोर जाते-जाते मंदिर के पंडित की नई एक्टिवा भी अपने साथ ले गया। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। धार्मिक स्थल पर हुई वारदात के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है।

CCTV में चोर की हरकतें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सिर पर टोपी पहने एक नकाबपोश युवक मंदिर के अंदर दाखिल होता है। वह कुछ देर तक इधर-उधर घूमकर रेकी करता है और फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

मंदिर के पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार रात मंदिर में घुसे नकाबपोश युवक ने अंदर रखे चांदी के सामान पर हाथ साफ किया। उसने माता के बिस्तर को भी जमीन पर फेंक दिया। इसके अलावा भगवान के चांदी के कुछ गहने और भगवान श्रीकृष्ण की चांदी की बांसुरी भी चुरा ली।

पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि चोर इतना शातिर था कि मंदिर से बाहर निकलते समय वह उनका एक्टिवा भी अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने पिछले साल ही नया खरीदा था।

मंदिर में हुई घटना के बाद आसपास के श्रद्धालुओं में काफी गुस्सा है। मंदिर प्रबंधन ने चोरी चांदी के सामान और एक्टिवा की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। फिलहाल चोरी चांदी के सामान की कुल कीमत का भी आकलन किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य...

सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे...

आर्मी का कर्मी बता असली जवान से लाखों का लोन दिलवा मारी ठगी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar सहित कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार, 11 केस दर्ज पंचकूला: इकोनामिक सेल की टीम के द्वारा आर्मी...

स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों...

Jalandhar News: दिन दहाड़े गली से 4 वर्षीय बच्चे को लेकर एक्टिवा सवार फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे...