Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: व्यक्ति ने दफ्तर में घुसकर एडिशनल कमिश्नर से की मारपीट,...

Punjab News: व्यक्ति ने दफ्तर में घुसकर एडिशनल कमिश्नर से की मारपीट, फाड़ी कमीज, तोड़ा फोन और चश्मा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर अमित गोयल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौज करने के बाद धक्का-मुक्की की और अधिकारी के साथ मारपीट करते हुए उसकी कमीज फाड़ दी। व्यक्ति ने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारने के साथ उनका सरकारी मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया।

घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित अधिकारी ने कहाकि वह आबकारी अफसर और इंस्पेक्टर के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ ठेकेदार दफ्तर के बाहर खड़े थे। जिसके बाद पकंज नामक व्यक्ति उनके दफ्तर में आ गया। अधिकारी ने कहाकि जब उनके द्वारा पकंज का बिना परमिशन के दफ्तर में आने का कारण पूछा गया तो वह ऊंची आवाज में बोलने लगा और गाली गालौच करने लगा।

अमित गोयल ने आरोप लगाया कि पंकज मल्होत्रा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से उसके बारे में पूछा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आरोपी उनके दफ्तर में आकर अचानक इतना गुस्से में क्यों आया और मारपीट क्यों की? जिसके बाद उसने हाथपाई करने की कोशिश की और उन्होंने पीछे होकर जान बचाई।

इस दौरान पकंज ने उस पर दोबारा हमला किया और उनकी कमीज फाड़ दी। अधिकारी ने कहा कि वह ठेकेदार के साथ नहीं आया था और वह खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बता रहा था। विवाद बढ़ने के बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। अधिकारी ने कहाकि विवाद के कारण का उन्हें खुद भी नहीं पता। इस दौरान उनका फोन और चश्मा भी तोड़ दिया गया। इस घटना में उनकी अंदरूनी चोटे आई है। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके पकंज को काबू कर लिया गया है और उससे पुूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा...

Jalandhar News: City Institute में भिड़े छात्र, खाने में टेबलेट मिलने से हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा...

हरियाणा में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला

सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने...

7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक करें Online आवेदन

चंडीगढ़: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय...

चलेट में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की दुखद मौत

ऊना,सुशील पंडित: प्राप्त जानकारी के अनुसार,19 वर्षीय वीसीए की छात्रा सुनाक्षी दौलतपुर चौक कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने...

Jalandhar News: City Institute में भिड़े छात्र, खाने में टेबलेट मिलने से हुआ विवाद, देखें वीडियो

जालंधर: शहर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में हिंदू और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों के बीच विवाद का मामला...

SIR 2026 के तहत 22 व 23 अगस्त और 29 व 30 अगस्त को विशेष अभियान 

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के...