चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 3 पीपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों का कार्यभार तुरंत संभालने के लिए कहा गया है। पलविंदर सिंह चीमा पहले एसपी इनवेस्टिगेशन रूपनगर के रूप में तैनात थे।

ऐसे में अब उनका तबादला करके उन्हें एसपी इनवेस्टिगेशन संगरूर लगाया गया। वहीं देवेंद्र कुमार को एसपी इनवेस्टिगेशन पटियाला से हटाकर स्थानांतरित विशेष शाखा, संगरूर में तैनात किया गया है। इसी तरह पटियाला में एसपी की सेवाएं दे रहे राजेश कुमार को एसपी इन्वेस्टिगेशन पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में वह देविंदर कुमार की जगह संभालेंगे।
