FazilkaPunjab News: पति ने पत्नी का किया कत्ल, बेटियों ने मांगी मौत...

Punjab News: पति ने पत्नी का किया कत्ल, बेटियों ने मांगी मौत की सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जिले के गांव जंडवाला मीरासंगला में व्यक्ति द्वारा अपनी तलाकशुदा पत्नी को फिर से घर बसाने का भरोसा देकर बुलाने के बाद कापे से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सरोज रानी के रूप में हुई है। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी पति गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सरोज रानी का विवाह जंडवाला मीरासंगला निवासी गुरमीत सिंह के साथ हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक के बाद सरोज रानी अपने मायके परिवार के पास रह रही थी। बताया जाता है कि कुछ समय पहले गुरमीत सिंह ने फिर से घर बसाने की बात करते हुए सरोज रानी को अपने पास बुलाया। बीते दिन फोन करके उसे समझौते की बात कही और अपने पास बुला लिया। परिवार के अनुसार जब सरोज रानी उसके पास पहुंची तो गुरमीत सिंह उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव के मेले में ले गया। इस दौरान सरोज रानी द्वारा मोटरसाइकिल पर घूमने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की गई थी, लेकिन आरोप है कि मेले के बाद आरोपी अपनी पत्नी को घर ले जाने के बजाय खेतों की ओर ले गया।

खेतों में सुनसान जगह पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने कापे से सरोज रानी पर हमला कर दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। मां की हत्या के बाद बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने फिर से घर बसाने का भरोसा देकर उसकी मां को बुलाया था। पहले मोटरसाइकिल पर घुमाया और मेला दिखाया, लेकिन बाद में खेतों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

बेटियों ने अपने पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी को फोन करके बुलाया गया और रास्ते में कापे से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतका के पिता पहलवान सिंह के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: डिनर करने गया था परिवार, घर से नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही...

Gen-Z को गटरछाप बोलने के बाद अब हिंदू बेटियों के हक में आई Kangana Ranaut, शेयर किया वीडियो

मनोरंजन: एक्ट्रेस और बीजेपी के सांसद कंगना रनौत आए...

Punjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी

लुधियानाः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों...

Jalandhar News: RTO Track पर उगा घास, नहीं दिख रहे पार्किंग प्वाइंट, देखें वीडियो

जालंधरः आरटीओ ट्रैक पर आए दिन टेस्टिंग को लेकर...

Punjab News: हाईकोर्ट में शादी करवाकर घर जाने को भटका प्रेमी जोड़ा, SSP ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

होशियारपुरः मुकेरियां के गांव सल्लोवाल के रहने वाले नौजवान...

Punjab News: डिनर करने गया था परिवार, घर से नकदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

फिरोजपुरः फिरोजपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला धवन कॉलोनी से सामने आया है। परिवार...

Gen-Z को गटरछाप बोलने के बाद अब हिंदू बेटियों के हक में आई Kangana Ranaut, शेयर किया वीडियो

मनोरंजन: एक्ट्रेस और बीजेपी के सांसद कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड...

Punjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी

लुधियानाः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं...

Jalandhar News: RTO Track पर उगा घास, नहीं दिख रहे पार्किंग प्वाइंट, देखें वीडियो

जालंधरः आरटीओ ट्रैक पर आए दिन टेस्टिंग को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। कभी सर्वर नहीं चलता...