Girl in a jacket
HomePunjabBathindaPunjab News: Plastic और Furniture की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा...

Punjab News: Plastic और Furniture की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले में आईटीआई चौक के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतना भीषण थी कि आग की चपेट में फर्नीचर की फैक्ट्री भी आ गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है।

वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस घटना में लाखों रुपए का वित्तीय नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों फैक्टरियों के मालिकों द्वारा फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच करवाई जा रही हैं। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी आग लगी हुई है। आस पास के लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -