Encounter India
HomePunjabLudhianaPunjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में...

Punjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में घुसी, CCTV में कैद घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पॉश इलाके साउथ सिटी में देर रात को अज्ञात हमलावरों ने एक मार्बल शोरूम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में आऱोपी कार में सवार थे, जिन्होंने कोठारी मार्बल्स के बाहर बना सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में गोली चलाई। गनीमत यह रही कि गोली लोहे के केबिन को चीरती हुई आर-पार निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

गुरप्रीत सिंह जो स्पर्श कोठारी मार्बल्स में बतौर नाइट सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। गुरप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात के सन्नाटे में उसे अचानक बाहर से पटाखों के चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में उसे लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब उसने चेक किया तो गोली चलने की आवाज थी। एक बुलेट उसके लोहे के बने सिक्योरिटी केबिन को काटते हुए दूसरी तरफ से आर-पार निकल चुकी थी।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 18 जुलाई को गार्ड गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -