अमृतसरः जिले के इस्लामाबाद इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक 70 साल के एक बुज़ुर्ग पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बुज़ुर्ग को कई जगहों पर बुरी तरह नोचा और काटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्तों के हमले की घटना कैद बताई जा रही है।
फिलहाल, मृतक के परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, जिसके कारण पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्से का माहौल है।
