Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: बड़ी लापरवाही, खुले गटर में गिरी बच्ची, देखें वीडियो

Punjab News: बड़ी लापरवाही, खुले गटर में गिरी बच्ची, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड इलाके में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच एक छोटी बच्ची खुले गटर में गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बच्ची के परिवार वाले उसके साथ मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना ताजपुर रोड स्थित चामुंडा माता मंदिर के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इलाके में कई दिनों से डेयरियों का गंदा पानी निकासी ना होने के कारण सड़कों पर जमा हो रहा है। गंदे पानी के चलते सड़क पर बने खुले गटर दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अचानक गटर में गिर जाती है, जिसके बाद उसका भाई और मां तुरंत उसे बाहर निकालते हैं। समय रहते बच्ची को बचा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और मांग की है कि इलाके में सीवरेज और गंदे पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -