लुधियानाः जिले के बस स्टैंड पर आज उस समय भारी हंगामा हो गया, जब कुछ लड़कियों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई में बदल गया। इस दौरान सड़क पर लड़कियां पैसों को लेकर एक दूसरे से हाथापाई करती हुई दिखाई दी। घटना के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राहगीर द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों गाड़ियों को हार्न बजा रहे है, लेकिन लड़कियां सड़क पर हाथापाई करने से नहीं रूक रही। वायरल वीडियो में एक लड़की को 4 लड़कियों और एक युवक द्वारा काबू करके उसे बाल नोचे जा रहे है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर ऐसी घटनाओं के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन को इस तरफ सख्ती से ध्यान देने की अपील की है।