Himachal Govt
LudhianaPunjab News: घर के बाहर से नई Scorpio-N लेकर चोर फरार, देखें...

Punjab News: घर के बाहर से नई Scorpio-N लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पॉश इलाके मॉडल ग्राम में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। देर रात करीब 3 बजे चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ब्रांड न्यू स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N) कार को अपना निशाना बनाया और उसे चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखता है कि चोर पहले एक अन्य गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचते हैं। वे घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार के बिल्कुल पास आकर अपनी गाड़ी रोकते हैं। इसी दौरान किसी तरह स्कॉर्पियो गाड़ी का सिक्योरिटी हूटर (अलार्म) बजने लगता है।

हूटर बजने के बावजूद चोर घबराते नहीं हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है, स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक खोलता है और अंदर घुसकर सबसे पहले उसका अलार्म (हूटर) बंद कर देता है। इसके बाद वह बड़ी आसानी से नई स्कॉर्पियो लेकर वहां से फरार हो जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार इन चोरों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़...

कपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Jalandhar News: महिला और बच्चे कुचलने के मामले में स्कॉर्पियो चालक सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...

CM Saini ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के विजेताओं को सम्मान समारोह में किया सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं...

हरियाणा की खेल नीति का पूरे देश में बज रहा डंका – महिपाल ढांडा

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक ऐसे संवेदनशील व्यक्ति हैं, जिन्होंने...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सरेआम व्यक्ति से हथियार के बल पर लूट, देखें CCTV

जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना...

कपास किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में...