.
FirozpurPunjab News: 3 किलो हेरोइन और हथियारों सहित इंस्पेक्टर गिरफ्तार, SSP का...

Punjab News: 3 किलो हेरोइन और हथियारों सहित इंस्पेक्टर गिरफ्तार, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घल्ल खुर्द पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस, एक ऑडी-20 कार (PB-05-AC-6517) और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को थाना घल्ल खुर्द के एसएचओ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काउंटर इंटेलिजेंस (फरीदकोट यूनिट) में तैनात इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी ऑडी-20 कार में नशीले पदार्थ और नाजायज हथियार लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोककर बलदेव सिंह को काबू किया।

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि घलखुर्द पुलिस को खुफिया तंत्र से पक्की जानकारी मिली थी कि काउंटर इंटेलिजेंस में कार्यरत इंस्पेक्टर बलदेव सिंह काफी समय से नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर-मोगा रोड पर घेराबंदी की और आरोपी इंस्पेक्टर को उसकी आई20 कार समेत दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध हथियार और मोबाइल फोन बरामद हुए।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है और आरोपी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान यदि कोई अन्य पुलिस कर्मचारी या कोई निजी व्यक्ति भी इस काले कारोबार में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी रियायत के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

MLA Kunal Ghosh पर हुआ हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में सरकारी कॉलेज की छात्रा की मौत

लुधियानाः जिले के मॉल रोड पर एक भयानक सड़क...

Punjab News: AR Enterprises से लाखों की हुई चोरी, काटी कैमरे की तारें

लुधियानाः जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के...

MLA Kunal Ghosh पर हुआ हमला, गाड़ी पर मारे अंडे, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता बनर्जी की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक कुणाल...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में सरकारी कॉलेज की छात्रा की मौत

लुधियानाः जिले के मॉल रोड पर एक भयानक सड़क हादसे में 18 वर्षीय भाविका की मौत हो गई। डुगरी...

Punjab News: AR Enterprises से लाखों की हुई चोरी, काटी कैमरे की तारें

लुधियानाः जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के ऑफिस से लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोर रेलवे...

PM Modi ने Dr. Manmohan सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले – ‘देश की सेवा पूरी निष्ठा के साथ की’

नई दिल्ली: भारत के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि...