जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ द्वारा नियमो की धज्जियां उड़ाने की वीडियो सामने आई है। जिसमे 3 महिलाएं पार्क में मस्ती मूड मे दिखाई दे रहे है। जश्न के माहौल में 2 महिलाएं निचे बैठ एन्जॉय कर रही है। वहीं तीसरी महिला सभी को मदिरा दे रही है। यह नजारा देखा कर कंपनी बाग मे सैर करने आए लोग भी दंग रह गए।
View this post on Instagram
हैरानी की बात है कि विदेशी महिलाओ द्वारा सरेआम शराब पीने का किसी ने भी विरोध नहीं किया और न ही कंपनी बाग मे सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम है। जबकि यह पार्क नगर निगम दफ्तर के बिलकुल सामने स्थित है। रोजाना हजारों की गिनती मे लोग यहा सैर करने आते है।
क्या निगम अधिकारियों का लोगो की सुरक्षा के प्रति कोई दायित्व नहीं है ? इस पार्क को मैंटेन करने के लिए लाखो रुपयों की रकम अलॉट होती है।जिसके बावजूद कंपनी बाग मे लोगो की सुरक्षा राम भरोसे ही है।