AmritsarPunjab News: नशे में धुत पुलिस का कारनामा, 12 वर्षीय बच्ची को...

Punjab News: नशे में धुत पुलिस का कारनामा, 12 वर्षीय बच्ची को रौंदा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सुल्तानविंड रोड पर शराब के नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल ने कार से 12 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया। इस हादसे में हादसे में बच्ची के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया। वह पुलिस की वर्दी में था और नशे की हालत इतनी खराब थी कि उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतल, बीड़ी और सिगरेट भी मिली। लोगों ने आरोपी और उसकी कार का वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसे कार समेत थाना सुल्तानविंड की पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने मांग की कि आरोपी का मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बच्ची की मां प्रीति ने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं। उनकी 12 साल की बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। गांव में ही पुलिस कांस्टेबल ने कार से उसे टक्कर मार दी। प्रीति ने आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने काफी शराब पी रखी थी। उनकी मांग है कि बच्ची का पूरा इलाज करवाया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रत्यक्षदर्शी राहुल सोरी के मुताबिक, जब लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला तो वह पंजाब पुलिस का हवलदार निकला। वह वर्दी में था और आरोप है कि शराब के नशे में धुत था। उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से आंखें भी नहीं खोल पा रहा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतल, बीड़ी और सिगरेट भी मिली।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुलाजिम और कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद लोगों में रोष है। उनका कहना है कि अगर पुलिसकर्मी ही नशे में गाड़ी चलाएंगे तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी का भी मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर...

बाइक और कार की टक्कर में 7 की मौत, शादी में जा रहे थे लोग, देखें वीडियो

हवा में उछलकर पेड़ से टकराई कार बक्सरः बिहार के...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल, कीर्तन से पहले लगे कूड़े के ढेर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन का एक धड़ा हड़ताल पर है। बीते दिन कर्मियों द्वारा मांगे ना पूरी होने...

Punjab News: SGPC प्रधान चुनाव आज, मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान पद का चुनाव आज 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे अमृतसर...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेने डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर लाने के लिए पंजाब पुलिस की टीम असम की डिब्रूगढ़...

Jalandhar News: डेरा सत्संग घर पहुंचे बाबा गुरिंदर ढिल्लों, दर्शन करने को उमड़ी संगत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे पर है, जहां वह पहले कांग्रेस प्रधान...