चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी के 6 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने से उत्पन्न स्थिति के बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वे विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति के साथ सीएम की मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग उठाएंगे। वहीं सीएम मान ने दिल्ली दौरे पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस दौरे पर तंज कसते कहा कि सुना है कि सीएम वॉल्वो बसों में दिल्ली जा रहे हैं। कहीं, आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।
इस पर सीएम मान ने पलटवार करते हुए कहा कि जाखड़ सभी को अपने जैसा ना समझे। आप पार्टी के सभी विधायक चट्टान की तरह खड़े है। उन्होंने कहा कि सोन के अंधे को सबकुछ हरा ही दिखाई देता है। चोर को सारी दुनियां चोरों जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि वह जल्द राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद मीडिया से मीटिंग को सांझा करेंगे। वहीं भाजपा के पंजाब में सरकार बनाने के दावे पर सीएम मान ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस है। उन्होंने कहा कि मुझे आस है कि राष्ट्रपति उनकी बात सुनेंगे। संविधान को बचाना उनका धर्म है। हालांकि, उनसे पहले सांसद राघव चड्ढा अपने साथी सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उनकी ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। वे राष्ट्रपति से पंजाब सरकार की ओर से सांसदों पर रेड करने, एफआईआर कराने जैसे मुद्दों को लेकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
Read in English: https://encounternews.in/latest-news/punjab-cm-bhagwant-mann-heads-to-delhi-to-flag-defection-row-before-president-murmu/
मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात की योजना पहले से तय थी। जब राष्ट्रपति हिमाचल दौरे पर गई थीं, तभी मुख्यमंत्री ने मुलाकात का समय मांगा था। अब उनकी मुलाकात से पहले पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्हें सुबह 10 बजकर 40 मिनट का समय मिला है। मुलाकात के लिए सभी विधायक 3 बसों में दिल्ली रवाना हुए हैं। जबकि, उनके आगे मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला गया। इसके आगे-पीछे कड़ा सुरक्षा पहरा रहा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली रवाना हुए विधायक कपूरथला हाउस पहुंचेंगे। वहीं सभी विधायक रुकेंगे और उनके लंच का इंतजाम भी किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद वह विधायकों से भी बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की राजनीतिक रणनीति और फैसलों को लेकर जानकारी साझा की जा सकती है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/chandigarh/chief-minister-bhagwant-mann-meets-president-today-leaves-for-delhi-from-chandigarh-along-with-mlas/
