HomePunjabAmritsarPunjab News: बिजली बिलों को लेकर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का...

Punjab News: बिजली बिलों को लेकर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पंजाब बिजली निगम) की याचिका का निपटारा करते हुए बिजली की दरें और सस्ती करने का फैसला लिया है। वहीं आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO ने बताया कि बीते दिन ही पंजाब सरकार द्वारा बिजली के टैरिफ दर घटाए गए हैं। ताकि बिजली के उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल न आए, इसके लिए पिछले काफी समय से लोगों के हित में पंजाब सरकार द्वारा फैसले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बिजली की कमी को पूरा करने के लिए गोइंदवाल में भी एक बड़ा बिजली का थर्मल प्लांट खरीदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से पंजाब के लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है और जो लोगों के साथ वादा किया गया था, वह वादा पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2025-26 के नए रेटों के संबंध में एक अप्रैल से नए टैरिफ दर शुरू हो रहे हैं, जिसमें टैरिफ दर घटा दिए गए हैं और इसके साथ एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं पर कोई भी चार्ज नहीं बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि कमर्शियल कनेक्शन पर रेट भी घटाए गए हैं और उद्योगपतियों को 10 रुपये प्रति किलोवाट घटाए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस बार जो बजट लोगों के पक्ष में पेश किया गया है, वह भी एक सराहनीय कदम है और 3 साल सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। अब 2 साल ओर भी तेजी से सरकार द्वारा काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 311.5 करोड़ रुपये का बिजली का मुनाफा हुआ है, इसीलिए ही टैरिफ दर घटाए गए हैं।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -