अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। मिली जानकारी के अनुसार श्री दरबार साहिब के निकट बाजार कथियां में आज शाम गैंगस्टर सोनू मोटा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पुहंची पुलिस ने गैंगस्टर सोनू मोटा के मौत की पुष्टि कर दी है तथा मौके पर जांच जारी है।
Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, गैंगस्टर सोनू मोटा का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियोhttps://t.co/Q9kYgrJGHT#गालीबाज_कथावाचक BLOOD Sanju pic.twitter.com/i1j54ZNakM
— Encounter India (@Encounter_India) April 29, 2025
सोनू मोटा के खिलाफ पंजाब की कई अदालतों में हत्या, हत्या प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही सोनू मोटा का मुस्तफाबाद स्थित घर पर पुलिस ने कार्रवाई की थी और उसे गिरा दिया था। पुलिस का कहना था कि सोनू मोटा व उसकी मां के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हैं।
सोनू मोटा पर अमृतसर से पार्षद रहे गुरदीप पहलवान की हत्या का आरोप भी लगा था। हालांकि, बाद में उसे उसमें से निकाल दिया गया था। जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश ही है। दरअसल, सोनू मोटा के खिलाफ कई गैंग कार्य कर रहे थे।
एडीसीपी-1 विशालजीत सिंह के अनुसार गोल्डन टेंपल के पास काठियां वाले बाजार की तंग गलियों में युवकों ने उसे घेर लिया।दो युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। दोनों तरफ से गोलियां चली। इस दौरान सोनू मोटा की छाती पर 5 गोलियां लगी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गए।
