Himachal Govt
FirozpurPunjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर को लेकर हुए विवाद में चलें ईंट-पत्थर,...

Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की टक्कर को लेकर हुए विवाद में चलें ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के कच्चा जीरा रोड पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना में 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बेटी का विवाह दहेज देकर अपने परिवार सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गांव शेर खां की ओर लौट रहे थे।

जब उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली कच्चा जीरा रोड पर गांव आसल के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण विवाद बढ़ गया। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भट्ठे के पास लाकर खड़ा कर दिया। जब दूसरा पक्ष अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भट्ठे के पास पहुंचा, तो कुछ लोगों ने वहां ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

ईंट-पत्थर लगने से एक महिला घायल हो गई। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से उनकी ट्रॉली में टक्कर मारी थी, उसका ड्राइवर अपना बचाव करने के लिए एक कमरे के अंदर घुस गया और कुंडी लगा ली। विरोधी पक्षों ने आकर घर के अंदर घुसकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की बेरहमी से पिटाई की, उसे भी घायल कर दिया और उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दोनों परिवारों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने और जातिसूचक शब्द...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है।...

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से मचा हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी का माहौल मच गया है। गैस रिसाव...

Punjab News: नदी में डूबी मिली कार, SSF की टीम ने लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर, देखें वीडियो

पंचकूलाः पापी ढाबे से सूचना मिलने पर जब टीम पंचकूला से अजीजपुर टोल प्लाजा पर रामपुर गांव से छत्त...