फिरोजपुरः जिले में बीती रात पैसों के लेन-देन को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। गोलू दा मोड़ पर हुई फायरिंग में दो गोलियां लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अनिल बागी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात गोलू दा मोड़ पर पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान हमलावरों द्वारा कथित तौर पर तीन गोलियां चलाई गईं। इनमें से दो गोलियां सतपाल सिंह को लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सतपाल सिंह ने बताया कि उसने हमलावरों से पैसे लेने थे। इसी बात को लेकर उनके द्वारा गोलियां चलाई गईं और उसे घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
पीड़ित के अनुसार “उन्होंने मेरे ऊपर 3 गोलियां चलाईं, जिनमें से दो मुझे लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अनिल बागी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, सतपाल सिंह को 2 गोलियां लगी हैं और उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि इस समय उसकी हालत ठीक है। फिलहाल गोलीकांड की यह घटना पैसों के लेन-देन से जोड़ी जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

