मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में खुले एक नई लॉटरी के स्टाल में पिछले एक सप्ताह में करीब आठ लाख रुपए के इनाम निकल चुके हैं। इस बार मोगा के रहने वाले लक्ष्मण प्रजापति की किस्मत चमकी है, जिसका कि 7 रुपए की लॉटरी की टिकट में ₹ 5 लाख रु का इनाम निकला है। मीडिया को जानकारी देते हुए लॉटरी की दुकान चलाने वाले जस्सा सिंह ने बताया कि उन्हें दुकान खोले अभी एक सप्ताह ही हुआ है।
इस दौरान उनके स्टाल से लगभग 8 लाख रुपए के इनाम निकल चुके हैं। जस्सा सिंह ने बताया कि पिछले साल उन्हें ₹ 7 की लॉटरी में एक करोड रुपए का इनाम निकला था। इसी तजुर्बे से प्रेरित होकर उन्होंने लॉटरी का ये स्टाल शुरू किया। उन्होंने सोचा कि अगर वह खुद करोड़पति बन सकते हैं तो अन्य लोग क्यों नहीं बन सकते।
इधर इस लॉटरी टिकट के विजेता लक्ष्मण प्रजापति ने बताया कि उन्होंने पहले कभी भी लॉटरी नहीं खरीदी। लाटरी स्टाल का मालिक जस्सा सिंह उनका मित्र है, उसके प्रोत्साहन से ही उसने यह टिकट खरीदी थी। वह ₹ 7 की टिकट में उसका ₹ 5 लाख रु का इनाम निकला है। लक्ष्मण ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि पहले तो उन्हें यकीन नहीं आया, लेकिन जैसे ही लाटरी स्टाल विक्रेता जस्सा सिंह द्वारा विजेता टिकटों की सूची भेजी गई तो उन्हें यकीन आया और उनकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा।
